धनबाद (DHANBAD) : कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के रविदास टोला में गुरुवार की रात असामाजिक तत्वों द्वारा जमकर उत्पात मचाया गया. इसके कारण गांव के लोग काफी आक्रोशित दिखे. उन लोगों ने इसकी सूचना कुमारधुबी ओपी प्रभारी ललन प्रसाद सिंह को दी. सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी ली.
ऐसे लोगों पर की जाए कार्रवाई
ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की रात होलिका दहन के लिए असामाजिक तत्वों द्वारा किसी के घर के बाहर से खटिया, दरवाजे, बल्ब, बांस सहित अन्य समाग्री उठाकर लेकर चले गए हैं. वहीं रविदास टोला में रहने वाले गोराई परिवार के कुछ घरों में प्रतिबंधित जानवर के अवशेष फेंक दिए गए. गोराई परिवार के एक सदस्य ने बताया कि कुछ असामाजिक व मनचले लड़के हैं, जो इस तरह का काम करते हैं. वे लोग पर्व के नाम पर विद्वेष फैलाने का काम कर रहे हैं. प्रशासन से मांग किया कि ऐसे लोगों पर कार्यवाही करें. ताकि भविष्य में इस तरह की घटना का पूर्णावृत्ति ना हो. ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में भी इस तरह की घटना घट चुकी है. हालांकि उस वक्त लकड़ी आदि समाग्री उठा ले जाते थे. लेकिन इस बार वे लोग अपनी हद पार कर दी है. प्रशासन ऐसे लोगों पर कड़ी करवाई करे. ओपी प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जिसने भी इस तरह का काम किया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा.
रिपोर्ट : विनोद सिंह, धनबाद/ निरसा
Thenewspost - Jharkhand
4+

