झारखंड में यहां वृंदावन के तर्ज पर मनी फूलों की होली, मंत्री बन्ना गुप्ता भी हुए शरीक

    झारखंड में यहां वृंदावन के तर्ज पर मनी फूलों की होली, मंत्री बन्ना गुप्ता भी हुए शरीक

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित रंगलाल मैरिज हॉल में  विशेष फूलों की होली का आयोजन हुआ. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अपनी पत्नी संग कार्यक्रम में उपस्थित हुए और जमकर फूलों की होली खेले. मंत्री ने राज्यवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं. दरअसल मानव कल्याण सेवा समिति  पिछले कई वर्षों से पर्यावरण व जल संरक्षण के उद्देश्य से फूलों की होली का आयोजन करती आ रही है. लेकिन दो सालों से इसके आयोजन पर रोक थी. हालांकि इस बार भी पहले की तरह वृहद स्तर पर आयोजन नहीं हुआ, क्योंकि जुलूस की इजाज़त नहीं है. यही वजह है कि छोटे स्तर पर फूलों की होली का आयोजन हुआ.

    होली प्रेम और सद्भाव का त्यौहार- बन्ना गुप्ता

    वृंदावन के तर्ज पर होनेवाली इस फूलों की होली में क्या महिला, क्या पुरुष, क्या बच्चे, सब इस कार्यक्रम में जमकर थिरकते नजर आए. कार्यक्रम में भाग लेने बतौर मुख्य अतिथि बन्ना गुप्ता ने सबसे पहले कृष्ण की पूजा अर्चना कर पूरे राज्य वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की और उसके बाद फूलों की होली खेली. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि वैश्विक महामारी का प्रकोप अब धीरे-धीरे कम हो रहा है ऐसे में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है लेकिन सावधानी अब भी बरतनी है. उन्होंने कहा कि होली प्रेम और सद्भाव का त्यौहार है. दुश्मन भी आज के दिन पुरानी बात भूल जाते हैं और होली के ही रंग में रंग जाते हैं. 

    रिपोर्ट: अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news