पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजन ने जताई हत्या की आशंका

     पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजन ने जताई हत्या की आशंका

    पलामू (PALAMU) : जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र के कर्मा चेराएँ रोड बरछाही गांव में एक युवक का शव सलैया टोला के गोरमडी पहाड़ पर चिलबिल के पेड़ पर लटका मिला है. सूचना पर छत्तरपुर पुलिस पहुंची तो परिजन ने हत्याकर शव लटकाने की आशंका जताई.  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि परिवार की ओर से तीन दिन पहले घर से युवक को गायब होने की बात बताई गई है.

    शव की पहचान थाना क्षेत्र के बरछाही गांव निवासी 40 वर्षीय संजय सिंह के रूप में हुई है.  मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की देर रात करीब दो बजे अपने घर के बाहर पुआल पर सोया हुआ था. उसके बाद बिना कुछ बताए घर से चला गया था. देर रात जब वह घर नहीं आया तो परिजन ने खोजबीन शुरू की. मगर उसका पता नहीं चला. शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे सलैया टोला के गोरमडी पहाड़ पर चरवाहों ने संजय सिंह का शव चिलबिल के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका देखा. इसी बीच सूचना पाकर पुलिस और परिवार के लोग वहां पहुंच गए. परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया. संजय सिंह क्रेशर पर पथल तोड़ाई का काम कर अपने परिवार को भरण पोषण करता था. मामले में छत्तरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि युवक के परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है.  शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.  रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    रिपोर्ट : अरविन्द अग्रवाल, छतरपुर, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news