देवघर (DEOGHAR) : फागुन पूर्णिमा को होलिका दहन के बाद रंगों का पर्व होली मनाई जाती है. एक दिन बाद ही चैत्र मास भी शुरू हो जाता है. आमतौर पर इस समय गर्मी का आगमन हो जाता है और धूप की भी तल्खी महसूस होने लगती है. लेकिन देव नगरी देवघर में आज सुबह से घने कोहरे के अदभुत नज़ारा ने लोगों को अचरज में डाल दिया. कोहरा इतना घना था कि लोगों को सड़क पर वाहन चलाने में भी जाड़े के मौसम की तरह परेशानी हो रही थी. घने कोहरे की चादर में लिपटी होली की सुबह का यह दृश्य देखने में जरूर मनमोहक लग रहा था. लेकिन मौसम में आये इस बदलाव ने लोगों को सोचने के लिए जरूर विवश कर दिया है. पिछले कुछ दिनों की बात करें तो देवघर में 35 डिग्री से अधिक तापमान रहा है. इस बीच आज कुहासा के कारण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.
रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

