रांची में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

    रांची में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला,  मौके पर हुई दर्दनाक मौत

    रांची (RANCHI) : सड़कों पर यमराज बन कर बड़े वाहन रात को चल रहे हैं. हर दिन किसी न किसी क्षेत्र में बड़े वाहन की चपेट में आकार लोग अपनी जान गवां रहे हैं. बीती रात गोंदा थाना क्षेत्र में एक वाहन ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद वाहन उसपर चढ़ा कर चलता बना. इससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.

    घटना के बाद वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना इतनी दर्दनाक थी कि लोग शव को देख कर चीख नहीं रोक पाए. मृतक युवक का सर पूरी तरह कुचला गया था. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का नाम विनोद सिंह है. वह कचहरी के पास जूस दुकान का संचालन करता था. दुकान बंद करने के बाद रात को वह कांके रोड के प्रेम नगर जा रहा था. तभी बाइक दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी.

    घटना स्थल पर गोंदा थाना पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर लिए रिम्स भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला है. पुलिस वाहन की तलाश कर रही है. उन्होंने बताया कि तेज वाहन की गति काफी ज्यादा थी.

    रिपोर्ट : समीर हुसैन ,रांची  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news