होली पर इस साल नहीं होगा ड्राई डे, शौकीनों की बल्ले-बल्ले


टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड सरकार के आदेश के कारण होली में शौकीनों की पूरी मौज मस्ती रहेगी. वहीं आम लोग पियक्कड़ से परेशान रह सकते हैं. इस दिन झारखंड के ज्यादातर इलाकों में पीने-पिलाने के रास्ते खुले रहेंगे. 19 को होली मनाई जा रही है और उस दिन शराब की दुकानें खुली रहेंगी. दरअसल झारखंड के 23 जिलों में 18 मार्च को ड्राई डे घोषित किया गया है. वहीं लोहरदगा में 18 मार्च और 19 मार्च, दोनों तिथियों को शराब की दुकानें बंद रहेंगी. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने सभी जिलों को इससे संबंधित आदेश भेजा है. यानी इस साल राज्य में होली पर सिर्फ एक दिन शराब दुकानें बंद रहेंगी.
4+