.....तो होली के दिन दफ्तर जाएंगे झारखंड के अधिकारी और कर्मचारी, खुले रहेंगे बैंक


टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : इस बार रंग गुलाल लगाते हुए झारखंड सरकार के अधिकारी और कर्मचारी 19 को दफ्तर पहुंचेंगे. घर में पूरी-पकवान का आस लगाए बच्चे मम्मी-पापा को बाय-बाय करने को मजबूर होंगे, क्योंकि सरकार ने 17 और 18 मार्च को होली की छुट्टी घोषित की है.
इस साल होली को लेकर काफी असमंजस की स्थिति रही. कैलेंडर में होली 18 मार्च को है. लेकिन ग्रहों की चाल कुछ ऐसी रही कि कैलेंडर की तारीखें ठगी रह गईं. अब 18 की जगह 19 मार्च को होली मनाई जा रही है. 19 को शनिवार है. लिहाजा सचिवालय और इससे संलग्न कार्यालयों में तो वैसे ही छुट्टी रहेगी. लेकिन राज्य सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय, बैंक और केंद्र सरकार के कार्यालय खुले रहेंगे.
बिहार और उत्तर प्रदेश में भी तारीखों की उलटफेर की कमोबेश यही स्थिति थी. लेकिन दोनों राज्यों ने छुट्टी में बदलाव कर दिया है. लेकिन झारखंड में अभी बदलाव नहीं हुआ है.
4+