सूचना मिलने के डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायरबिग्रेड की गाड़ियां, खाक हो गई कई दुकान

    सूचना मिलने के डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायरबिग्रेड की गाड़ियां, खाक हो गई कई दुकान

    गोड्डा (GODDA) - बुधवार देर रात गोड्डा भागलपुर मार्ग NH333 पर सिकटिया चौक पर अचानक आग लग गई. इसमें 8 दुकानें जलकर राख हो गई. आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. लेकिन  छोटे छोटे सभी दुकान जलकर राख हो गई. इन दुकानों में नाश्ते की दुकान, मिठाई , सैलून वगैरह सभी तरह की दुकानें थीं. इससे कई परिवारों का घर चलता था. दुर्भाग्य यह है कि जिला मुख्यालय से घटनास्थल की दूरी महज 10 किलोमीटर है. लेकिन सूचना मिलने के डेढ़ घंटे बाद फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया.

    रिपोर्ट : अजीत सिंह, गोड्डा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news