होली मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक, झाल बजा कर गाया फाग गीत

    होली मिलन समारोह में  शामिल हुए विधायक, झाल बजा कर गाया फाग गीत

    देवघर(DEOGHAR): झारखंड विधानसभा में होली के अवकाश और फिर वहां होली का जश्न मनाने के बाद माननीय लोग अब अपने अपने क्षेत्र में होली मना रहे हैं. देवघर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नारायण दास जब घर पहुंचे तो वहां भी उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ताओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन कर एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया. खुद विधायक ने इस मौके का आनंद लिया और जमकर फगुआ गाया. ढोल, झाल के बीच एक से बढ़कर एक फाग गाया गया. विधायक आवास से फाग गाने के बाद ये टोली अब जिला में विभिन्न जगह जा कर होली मिलन समारोह में शिरकत कर एक-दूसरे को इसकी बधाई दे रहे हैं.

    आपसी भाईचारे कए त्योहार है होली

    मौके पर विधायक नारायण दास ने कहा कि यह एक ऐसा त्यौहार है जिसमे ना तो ऊंच-नीच, ना अमीर-गरीब और ना ही कोई जाति समुदाय देखा जाता है. आपसी भाईचारे का त्यौहार होली की शुभकामना और बधाई इनके द्वारा पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता सहित राज्य और देशवासी को दी गई है. Thenewspost के माध्यम से आप भी विधायक द्वारा होली मिलन फाग का आनंद लीजिए.

    रिपोर्ट:  रितुराज सिन्हा, देवघर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news