रांची में कार में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

    रांची में कार में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

    रांची (RANCHI) : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में कार से युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सुबह जब लोग सड़क पर निकले तो सोलंकी चौक के पास खड़ी कार में एक युवक का शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को कब्जे में  ले कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.

    पुलिस ने बताया कि मृत युवक की पहचान हेसाग के रहने वाले सूरज नाथ चौबे के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि कार में मृतक ने काफी उल्टी कर रखी थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ होगा कि उसकी मौत कैसे हुई. पुलिस ने बताया कि लगता है कि युवक की मौत अधिक शराब के सेवन करने से हुई हो. घटना मंगलवार की देर शाम की है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news