नक्सलियों के अड्डे पर छापेमारी, कई हथियार बरामद  

    नक्सलियों के अड्डे पर छापेमारी, कई हथियार बरामद  

    लातेहार (LATEHAR) : जिले के बरवाडीह प्रखण्ड के छिपादोहर थाना क्षेत्र के तनवाई जंगल से पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और एक देसी स्टेनगन बन्दूक बरामद किया है. इसकी जानकारी सीआरपीएफ 112वीं बटालियन के कमांडेंट प्रमोद कुमार साहू, सहायक कमांडेंट राकेश कुमार सहाय और थानेदार विश्वजीत तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.

    गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

    कमांडेंट ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तनवाई क्षेत्र में माओवादियों द्वारा भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र छिपा कर रखा गया है. इसी सूचना के आधार पर सीआरपीएफ 112वी की डी कंपनी, जिला पुलिस बल डॉग स्कॉट और बम निरोधक दस्ता द्वारा जंगल मे छपामारी की गई. इसी दौरान बूढ़ा पहाड़ से सटे तनवाई जंगल में जमीन के नीचे गाड़ कर रखे गए 315 बोर के 781 राउंड और 303 बोर के 24 जिंदा गोली के साथ एक बन्दूक बरामद किया गया. बरामद गोली और बन्दूक घनी झाड़ियों के नीचे जमीन में गाड़ कर रखा गया था.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news