कांग्रेस के तीन नेताओं सलमान खुर्शीद, चिदंबरम, दिग्विजय  के विरूद्ध वकील दर्ज करायी गवाही, 29 को अगली सुनवाई

    कांग्रेस के तीन नेताओं सलमान खुर्शीद, चिदंबरम, दिग्विजय  के विरूद्ध वकील दर्ज करायी गवाही, 29 को अगली सुनवाई

    धनबाद(DHANBAD) -  पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ,पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजय सिंह के विरुद्ध अधिवक्ता एसपी सिंह ने धनबाद की अदालत में मंगलवार को अपनी गवाही दर्ज करायी. गवाह अधिवक्ता ने नेताओं के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, दो संप्रदायों के बीच युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न करवा देने का आरोप लगाया  है. झरिया निवासी  अधिवक्ता एस पी सिंह ने नेताओं के खिलाफ मुकदमा दायर करते हुए आरोपियों के विरुद्ध सम्मन जारी करने का निवेदन अदालत से किया था.  एमपी ,एमएलए के लिए गठित विशेष अदालत के न्यायिक दंडाधिकारी श्वेता कुमारी की अदालत ने वादी अधिवक्ता  से उक्त किताब अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है. मामले पर सुनवाई की अगली तारीख 29 मार्च निर्धारित की गई है. अदालत में अपनी गवाही दर्ज कराते हुए वादी अधिवक्ता  ने बताया कि 11 नवंबर 21 को पूर्व विदेश मंत्री व कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद द्वारा लिखी गई  किताब "सनराइज ओभर अयोध्या " का विमोचन पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश दिग्विजय सिंह ने किया था..  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news