पति ही है किन्नर का हत्यारा ! पढ़िए.. शादीशुदा किन्नर की कैसे हुई दर्दनाक मौत


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना के सिद्धू कानू बस्ती में घर के पीछे से का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना पर किन्नर समाज के और भी किन्नर वहां पहुंचे और तत्काल बर्मामाइंस थाना को सूचना दी गई. बर्मामाइंस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
क्या है मामला
मृत सपना किन्नर के साथी किन्नरों से मिली जानकारी के अनुसार सपना अपना तथाकथित पति धीरज के साथ रहती थी. बता दें कि धीरज बिहार के छपरा का रहने वाला है. जो हमेशा शराब के नशे में सपना किन्नर के साथ मारपीट करने के साथ ही काफी प्रताड़ित किया करता. ऐसे में जब सपना अचानक 4 दिनों से घर से लापता हुई तो किन्नर समाज के बीच खलबली मच गई. इसके बाद सपना के ही घर के पीछे से उनका शव बरामद हुआ.
किन्नर समाज ने धीरज के ऊपर हत्या कर शव घर के पीछे ही फेंक देने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. पोस्टमार्टम होने के बाद पूरा मामले का खुलासा हो पाएगा.
रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+