मनरेगा में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित की गई महिला मेट


पलामू (PALAMU) : जिले में मनरेगा के तहत उत्कृष्ट कार्य करनेवाली महिला मेट व लाभार्थियों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर महिला मेट के लिये प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया.
कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त मेघा भरद्वाज, डीआरडीए डायरेक्टर स्मिता टोप्पो, मनरेगा लोकपाल शंकर कुमार व महिला मेट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया. मौके पर उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि मनरेगा योजनाओं से ग्रामीण महिला व पुरुषों को अपने गांवों में ही रोजगार का अवसर मिल रहा है. उन्होंने कहा कि मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में मेटों की भूमिका अहम है और महिलाओं द्वारा मेट का कार्य सराहनीय है.
डीआरडीए डायरेक्टर स्मिता टोप्पो ने मनरेगा की योजनाओं में अनियमितता के लिए सामाजिक अंकेक्षण लोकपाल की भूमिका पर प्रकाश डाला. साथ ही मनरेगा के तहत क्षेत्र के विकास व श्रमिकों के रोजगार पर आधारित योजनाओं का चयन करने की बात कही.
रिपोर्ट : अमन प्रताप सिंह, पलामू
4+