गिरिडीह : निर्माणाधीन दीवार धंसने से दो मजदूरों की मौत, कई घायल


गिरिडीह (GIRIDIH) - गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र मोहनपुर के मंझलादिह के सर्वमंगल कूट फैक्ट्री में सोमवार दोपहर बड़ी घटना हुई. यहां दीवार धंसने से दो मजदूरों की ऑन स्पॉट मौत हो गई. वहीं कई घायल हुए.
जानकारी के अनुसार सर्वमंगला कूट फैक्ट्री के चारो तरफ चारदीवारी खड़ी की जा रही थी. इसी दौरान अर्धनिर्मित दीवार धंस गया. जिसमें नजरूल और शाहबुद्दीन नाम के दो मजदूरों की मौत ऑन स्पॉट हो गई. जबकि कई और घायल हैं. मृतकों की संख्या और भी बढ़ने की बात कही जा रही है. फिलहाल दोनों के शव को शहर के नवजीवन नर्सिंग होम लाया गया. वहीं एक घायल महिला का इलाज इसी नर्सिंग होम में चल रहा है.
रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह
4+