द कश्मीर फाइल्स : झारखंड में भी उठी फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग


रांची (RANCHI) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने की मांग की है. बता दें कि गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश और कर्नाटक में द कश्मीर फाइल्स फिल्म टैक्स फ्री हो चुकी है.
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को रिलीज हुई है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है. दर्शक फिल्म देखने के बाद बेहद भावुक हो रहे हैं. द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती के अलावा फिल्म में पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, चिन्मय मंडलेकर, पुनीत इस्सर, भाशा सुम्बली जैसे कलाकार भी हैं. 90 के दशक में हिंदुओं कश्मीर में हिंदुओं के साथ हुई बर्बरतापूर्ण घटनाओं पर फिल्म आधारित है.
टैक्स फ्री की मांग करते हुए रघुवर दास ने कहा कि 90 के दशक में कश्मीर में माताओं और बहनों के साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार किया गया. आरोप लगाया कि वोटबैंक की राजनीति के कारण सालों तक देश से जनता से यह सच्चाई छिपाई गई. कहा कि टैक्स फ्री करने से ज्यादा से ज्यादा लोग सच्चाई से वाकिफ होंगे. सीएम हेमंत सोरेन से आग्रह किया कि फिल्म को अक्स फ्री किया जाए. लोग इतिहास जानेंगे तो बेहतर तरीके से भविष्य पर फैसला ले सकेंगे.
4+