टाटा स्टील ने सेलिब्रेट किया इंटरनेशनल वुमेंस डे, सम्मानित हुईं ये पांच महिलाएं

    टाटा स्टील ने सेलिब्रेट किया इंटरनेशनल वुमेंस डे, सम्मानित हुईं ये पांच महिलाएं

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - टाटा स्टील द्वारा सीएसआर डिवीजन के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम ट्राईबल कल्चरल सोसायटी सोनारी जमशेदपुर में मनाया गया.

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके टाटा स्टील की आई डब्लू डी आत्रे सान्याल, सीनियर एक्सक्यूटिव मिस्टर सौरभ द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में महिलाओं की सफलता का जश्न मनाना था. इस कार्यक्रम में जमशेदपुर के 6 ब्लॉक्स की 200 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 5 महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमें समाजसेवी मधुबाला, लेखिका किक्की सिंह,पूर्व मुखिया छामी मुर्मू , डॉक्टर संघमित्रा धर (स्टेट  टेक्निकल कोऑर्डिनेटर), मनीपुर यूएन वूमेन लक्ष्मी सरदार को सम्मानित किया गया.

    पैनल डिस्कशन

    इस कार्यक्रम में महिलाओं के लैंगिक समानता ताकि उनका कल स्थिर हो पर पैनल डिस्कशन भी की गई. साथ ही वहां मौजूद ग्रामीण महिलाओं ने तलाक, घरेलू हिंसा और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए मंच पर उपस्थित इन पांचो मेहमानों से प्रश्न भी किए.

    रिपोर्ट : किक्की सिंह, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news