कब जलेगी होलिका, कब मनेगा रंगोत्सव, क्या है शुभ मुहूर्त, जानिए पंडित जी से


टीएनपी डेस्क(TNP DESK)- हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहारों में होली एक है. इसका खास ही महत्व है. होली का त्योहार आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. ऐसे में अब लोगों के बीच होली की डेट को लेकर काफी कन्फ्यूजन है. दरअसल रंगों के इस त्योहार से पूर्व 17 मार्च को होलिका दहन है. लेकिन होली एक दिन बाद 19 मार्च (शनिवार ) को मनाई जाएगी.

17 को अगजा 19 होली
पंडित रामदेव पाण्डेय ने बताया कि सालों बाद इस बार अगजा के एक दिन बाद होली होगी. 17 मार्च को रात 10 बजे बाद होलिका दहन होगी और 18 मार्च को अंतर जाएगा. यानि 18 मार्च को होली होगी पर केवल काशी /बनारस में होली होगी. समस्त विश्व में होली रंग अबीर रंगोत्सव 19 मार्च को मनाई जाएगी. शास्त्र के अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा तिथि में होता है. दहन के समय भद्रा नहीं होनी चाहिए या भद्रा निकलता हुआ हो, समय रात्रि का हो, रंगोत्सव चैत कृष्ण प्रतिपदा को होती है, जो प्रतिपदा 19 मार्च को हो रहा है,18 मार्च को प्रतिपदा तिथि नहीं है,
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 17 मार्च और दिन बृहस्पतिवार को दोपहर 01:29 बजे होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शुरू होगा. वहीं, फाल्गुन पूर्णिमा तिथि समाप्त यानी 18 मार्च शुक्रवार दोपहर 12:47 बजे तक होलिका दहन का शुभ मुहुर्त रहेगा. वैसे होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 17 मार्च की शाम 9 बजकर 6 मिनट से रात 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगा.
4+