जमशेदपुर में रफ्तार ने लील ली जान, बाइक दुर्घटना में युवक की मौत

    जमशेदपुर में रफ्तार ने लील ली जान, बाइक दुर्घटना में युवक की मौत

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर में रफ्तार ने एक की जान लील ली. घटना पटमदा थाना क्षेत्र के बेलटांड-बोड़ाम मुख्य सड़क की है. रविवार देर रात यहां एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से 33 साल के युवक बुद्धेश्वर महतो उर्फ मंटू की मौत हो गई.

    जानकारी के मुताबिक मंटू टिस्को में काम करते थे. रविवार को बोड़ाम के वनडीह गांव में किसी रिश्तेदार से मिलने गए थे. देर रात जब वह वहां से लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक टक्कर से मंटू बुरी तरह घायल हो गया. चेहरे और आंख पर गहरी चोटें आईं. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों के अलावा मृतक के परिजन पहुंचे. माता-पिता अपनी इकलौती संतान (मंटू) की दर्दनाक मौत से सदमे में थे. मृतक अपने पीछे माता-पिता के अलावा पत्नी और दो छोटे-छोटे बेटों को छोड़ गए हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news