बीजेपी नेता प्रतुल शाहदेव ने सरकार पर लगाया कोरोना किट घोटाले का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग


रांची(RANCHI): भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि अब राज्य में कोरोना किट का नया घोटाला सामने आया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खरीदी गई रैपिड एंटीजन किट के खराब क्वालिटी के कारण बेवजह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है, जबकि यही सारे लोग rt-pcr टेस्ट में नेगेटिव पाए जा रहे हैं. प्रतुल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से रांची में कोरोना पॉजिटिव केसों में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे राज्य में भय का माहौल फिर से कायम हो रहा है. लेकिन, रैपिड एंटीजन टेस्ट में जिन 191 संक्रमित को पॉजिटिव पाया गया था. उन्ही 188 लोगों को rt-pcr में नेगेटिव पाया गया. इसी तरीके से पिछले साल भी अक्टूबर के महीने में सैकड़ों सैंपल की रिपोर्ट रैपिड एंटीजन टेस्ट किट की घटिया क्वालिटी के कारण पॉजिटिव आई थी, पर rt-pcr में सभी नेगेटिव थे.
अधिकारी आपदा में ढूंढ रहे हैं अवसर
प्रतुल ने आगे कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार और अधिकारी आपदा में अवसर ढूंढ रहे हैं और बार-बार झारखंड में ही ऐसी मामले का आना एक बड़े घोटाले को उजागर करता है. प्रतुल ने कहा कि इन गलत पॉजिटिव रिजल्ट के कारण अकारण लोगों को होम आइसोलेशन में रहना पड़ा और राजधानी में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के फैलने की खबरें तेज हो गई थी. प्रतुल ने राज्य सरकार से मांग की है कि घटिया रैपिड एंटीजन किट की खरीद से संबंधित सभी अधिकारियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाए.
4+