नाबालिग से दुष्कर्म के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, पुलिस पर पथराव, पुलिस ने भांजी लाठियां और छोड़े आंसू गैस

    नाबालिग से दुष्कर्म के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, पुलिस पर पथराव, पुलिस ने भांजी लाठियां और छोड़े आंसू गैस

    बोकारो(BOKARO): पेटरवार दुष्कर्म मामले को लेकर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. इसके बाद आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी. दोनों तरफ से चली लाठियों के बीच पुलिस को आंसू के गोले दागने पड़े. पुलिस पर आक्रोशित लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. इस घटना में कई पुलिसकर्मी व ग्रामीण जख्मी हो गए. 

    क्या है मामला?

    बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की घर से स्कूल के निकली थी. देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटी, तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की. काफी खोजबीन के बाद देर रात उसे बेहोशी की हालत में देखा गया. आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां बताया गया कि लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. घटना की सूचना मिलने पर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी हॉस्पिटल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. सांसद ने कहा कि पुलिस द्वारा परिजनों पर दबाव बनाया जा रहा है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जॉइंट मेडिकल टीम बनाकर जांच करें, अगर पुलिस की नजर में घटना नहीं हुई है तो दो आरोपी को गिरफ्तार क्यों किया गया है.

    रिपोर्ट: संजय कुमार, गोमिया(बोकारो)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news