दर्दनाक हादसा : बरामदे में सोए मजदूरों पर पलटा हाइवा, दो की मौत

    दर्दनाक हादसा : बरामदे में सोए मजदूरों पर पलटा हाइवा, दो की मौत

    दुमका (DUMKA) - शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरसडंगाल क्रेशर मंडी के झामरूपानी गांव  से गुरुवार को एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां चल रहे क्रेशर प्लांट में सो रहे दो मजदूरों के ऊपर डस्ट लोड हाईवा पलट जाने से दोनों की मौत हो गई है. मृतक मोतकवीर शैख उम्र लगभग 30 वर्ष और हबीबुल शेख उम्र लगभग 25 वर्ष थी. दोनों पाकुड़ जिला के देवताला गांव के पाकुड़ मुफस्सिल थाना के रहने वाले थे. 

    दोनों मजदूर सरस बंगाल के जामरू पानी गांव में चल रहे हरि शंकर प्रसाद भगत के क्रेशर प्लांट में काम कर रहे थे. गुरुवार सुबह क्रेशर प्लांट वे बरामदे में सोए थे. उसी वक्त एक हाईवा डस्ट लौटकर गुजर रहा था. हाईवा से चालक का नियंत्रण बिगड़ जाने से हाईवा दोनों मजदूरों के ऊपर पलट गई. जिससे दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शव को अपने कब्जे में ले कर थाना ले गई.  इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा गया है. इस मामले में समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो पाया है. पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.

    रिपोर्ट: अब्दुल अंसारी, शिकारीपाड़ा/ दुमका  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news