पंजाब में बहुमत मिलने से गिरिडीह आम आदमी पार्टी में उत्साह, शहर में निकाला विजय जुलूस


गिरिडीह (GIRIDIH) - पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बीच पंजाब में आम आदमी पार्टी को मिले बहुमत के बाद गुरुवार को गिरिडीह में ही आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में विजय जुलूस निकाला. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी के नेतृत्व में निकले इस विजय जुलूस में कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. एक दूसरे को मिठाई खिलाई. पार्टी के नेताओं ने केजरीवाल के समर्थन में जम कर नारेबाजी की. पार्टी के मैनिफेस्टो हॉस्पिटल, स्कूल और मुफ्त बिजली के समर्थन में खूब नारेबाजी की और पंजाब की जीत को केजरीवाल मॉडल की जीत बताया.
रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह
4+