यूपी में का बा…, बाबा बा… बाबा बा….झारखंड विधानसभा में भाजपाइयों के सुर बुलंद


रांची (RANCHI) : झारखंड विधानसभा गुरुवार को जीत के जश्न में रंग गई. पांच राज्यों के चुनावी रुझान में भाजपा की बुलंदी देख झारखंड के भाजपा नेता खासे उत्साहित दिखे. विधानसभा परिसर में जमकर नारे लगे. झारखंड के विधायकों यूपी में का बा…, बाबा बा… बाबा बा… बुलडोजर बाबा जिंदाबाद… के नारे लगाये गए. विधायकों के द्वारा सदन के बाहर मिठाई भी बांटी गई.
विधायकों ने एक स्वर में कहा, हमारी होली 10 मार्च को ही हो गई. भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि पांचों राज्य में भाजपा की प्रचंड जीत बताती है कि अब देश की जनता को विकास और सुशासन चाहिए. वहीं विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि अराजक तत्वों को यूपी की जनता ने सबक सिखाया है.
4+