पंचायत सचिव अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष , अभ्यर्थियों ने कहा-बढ़ी उम्मीद

    पंचायत सचिव अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष , अभ्यर्थियों ने कहा-बढ़ी उम्मीद

    रांची (RANCHI) : झारखंड के पंचायत सचिव के अभ्यर्थी पिछले 49 दिनों से राजभवन के सामने धरने पर बैठे हुए हैं. उनकी मांग है कि उन्हें जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र सौंपा जाए. बुधवार को प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज धरना स्थल पर अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे. वहां पहुंचकर उन्होंने अभ्यर्थियों का हाल-समाचार जाना और अभ्यर्थियों की मांगों को सुना.

    अभिजीत राज ने कहा कि वे हमेशा से ही अभ्यर्थियों के साथ खड़े रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने मंत्री आलम गिर आलम समेत कई नेताओं से इस मुद्दे पर बात की है. इसका समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस का समर्थन हमेशा ही अभ्यर्थियों के साथ है. हम मुख्यमंत्री के सामने भी इस बात को उठायेंगे और उनसे आग्रह करेंगे कि जल्द से जल्द इस मुद्दे का समाधान कर अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे.

    बढ़ी उम्मीद : अभ्यर्थी 

    इस मौके पर आंदोलन अभ्यर्थी गुलाम हुसैन ने कहा कि हमें बेहद खुशी हुई कि हमारी लड़ाई में यूथ कांग्रेस हमारे साथ है. हमारी इनसे कोई लड़ाई नहीं है. ये तो हमारे बड़े भाई हैं. हमें बस ये नियुक्ति पत्र दिला दें. हम घर चले जाएंगे. कौन इतने दिन तक धरना पर बैठना चाहता है. उन्होंने कहा कि उन्हें अब यूथ कांग्रेस के साथ आने से लगने लगा है कि जल्द ही उनकी मांगे सुनी जाएगी.    


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news