सिविल कोर्ट में वकील के साथ मारपीट, आरोपी युवक हिरासत में

    सिविल कोर्ट में वकील के साथ मारपीट, आरोपी युवक हिरासत में

    धनबाद (DHANBAD) :  धनबाद में पति-पत्नी के मामले में एक वकील की पिटाई हो गई. इसके बाद वकीलों ने जमकर बवाल काटा. आलम यह रहा कि पुलिस बल भी तैनात हो गई. मामले पर जहां एफआईआर दर्ज की गई, वहीं बार एसोसिएशन ने भी अपनी आपत्ति दर्ज की है.

    क्या है मामला

    सतीश ने बताया कि उसकी पत्नी कृतिका दो माह से उससे अलग रह रही थी. मामला कोर्ट में था. सुलह के बाद आज पत्नी की विदाई कराकर लेने के लिए सतीश आए थे. मध्यस्थता प्रक्रिया के दौरान ‌‌दोनों में गरमा गरमी हुई.  वकील साहब ने बीच-बचाव किया तो सतीश ने वकील साहब की ही धुनाई कर दी. इसके बाद कोर्ट परिसर में हंगामा मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही दर्जनों की संख्या में वकील समझौता केंद्र पहुंच गए. वहीं काफी संख्या में पुलिस बल भी कोर्ट परिसर पहुंच गई. अधिवक्ता महेंद्र गोप के शिकायत पर आरोपी झरिया निवासी सतीश साव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.  अधिवक्ता महेंद्र गोप ने बताया कि इस घटना के संबंध में बार एसोसिएशन के  अध्यक्ष अर्मेन्द्र सहाय ने बताया कि आए दिन वकीलों के ऊपर हमला हो रहा है जो काफी निंदनीय है. प्राथमिकी थाने में दी गई है. आरोपी ने न केवल वकील के साथ मार-पीट की बल्कि उसने न्यायिक कार्रवाई को भी बाधित किया है.

     

    रिपोर्ट: माया, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news