नक्सलियों के निशाने पर थी पुलिस, गड्ढे से बरामद हुए शक्तिशाली लैंडलाइंस


बोकारो (BOKARO) - जिला में नक्सलियों का मंसूबा एक बार फिर विफल हुआ. इस बार निशाने पर पुलिस थी, पर सर्तकता के कारण समय रहते नक्सलियों की साजिश बेनकाब हो गई. उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट स्थित पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के पलामू पंचायत के बड़कीकुड़ी जंगल में सीआरपीएफ और जिला पुलिस की सर्च अभियान के दौरान मंगलवार रात में दो शक्तिशाली लगभग 30 -30 किलो के ल़ैंड माइंस मिले थे. सीआरपीएफ 26 बटालियन के बम निरोधक दस्ते के द्वारा बुधवार को उसे ब्लास्ट कर डिफ्यूज करवा दिया गया है.
पुलिस लगातार चला रही सर्च अभियान
जानकारी के अनुसार बोकारो एसपी चंदन झा को गुप्त सूचना मिली थी कि पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के बड़की कुड़ी और चरक पनिया जंगल के बीच एक गुफा नूमा गड्ढे में दोनों लैंडमाइन रखे गए हैं. जिला पुलिस द्वारा लगातार नक्सली अभियान और अवैध कोयले की छापामारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा था. संभवत: नक्सली पुलिस को निशाना बनाने को लेकर इस प्रकार की तैयारी किए हुए थे. जिसकी भनक पुलिस को लग गई थी. पुलिस के अनुसार जंगल में माओवादी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. इसी को लेकर दो शक्तिशाली लैंड माइंस छिपाकर रखा गया था. सूचना के आलोक में बोकारो एसपी ने सीआरपीएफ व संबंधित थाने की पुलिस टीम के द्वारा इलाके में सर्च अभियान चलाया गया. जिसमें जंगल में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गये दोनों लैंड माइन बरामद कर लिये गये.
रिपोर्ट : संजय कुमार, गोमिया (बोकारो)
4+