भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, घूसखोरी, कमीशनखोरी और दलाली बढ़ाने का लगाया आरोप

    भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, घूसखोरी, कमीशनखोरी और दलाली बढ़ाने का लगाया आरोप

    लोहरदगा (LOHARDAGA) - भ्रष्टाचार के खिलाफ लोहरदगा में बुधवार को भाजपा के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया. इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद के समक्ष विरोध में नारे लगाते हुए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र कुमार साथ ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया.

    मामले को लेकर प्रदेश कार्यसमिति समिति के सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि लोहरदगा का नगर परिषद आज की तारीख में नरक स्थल बना हुआ है. वाटर टैक्स, आवास निर्माण सहित अन्य मामलों में नगर परिषद के द्वारा मनमानी करने का आरोप भी भाजपा के द्वारा लगाया गया. भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी पर घूसखोरी, कमीशनखोरी और दलाली बढ़ाने का भी आरोप लगाया गया. इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा नगर परिषद को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की भी अपील की गई.

    रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news