आखिर कहां चले गए बुजुर्ग विष्णु ! रो-रो कर परिजन हो रहे बेहाल

    आखिर कहां चले गए बुजुर्ग विष्णु ! रो-रो कर परिजन हो रहे बेहाल

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) – गढ़हाबासा स्थित गोलमुरी के 60 वर्षीय निवासी विष्णु 25 फरवरी को अपने काम से घर से निकले थे. वो आज तक अपने घर वापस नहीं लौटें हैं. इसको लेकर उनके परिवार के लोग काफी चिंतित है, बेटा अभिजीत कुमार द्वारा 26 फरवरी को गोलमुरी थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी. लेकिन आज तक उनके पिता का कुछ पता नहीं चल पाया. इसी परेशानी को लेकर लापता बुजुर्ग के परिवार वाले भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार से मिलने पहुंचे. यहां उन लोगों ने दिनेश कुमार के सामने अपनी बातें रखी और उन्हें खोजने में सहयोग मांगा. दिनेश कुमार ने गोलमुरी थाना प्रभारी और सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता से बात कर वृद्ध विष्णु का जल्द से जल्द पता लगाने का आग्रह किया.

    बेटा कर रहा पिता के तलाश की हर संभव कोशिश

    विष्णु के बेटे अभिजीत कुमार ने बताया कि हर रोज़ की तरह उस दिन भी उनके पिता अपने काम से बाहर गए थे. लेकिन उस दिन वे शाम के घर वापस लौट कर नहीं आए. वहीं उनकी किसी से भी ज्यादा दोस्ती नहीं थी और ना ही फालतू इधर उधर घूमने का शौक था. ऐसे में उनका अचानक से गायब हो जाना समझ से परे है. बेटा अभिजीत कुमार ने अपने पिता को खोजने के हर संभव कोशिश कर रहा. इसलिए इन्होंने लोगों के लिए पिता के बारे में जानकारी देने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. वहीं विष्णु की पत्नी किरण देवी लगातार बिलख बिलख कर रो रही है और बार बार भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार और गोलमुरी थाना प्रभारी से गुहार लगा रही है.

    रिपोर्ट : अन्नी अमृता, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news