पटरी पर इस हाल में मिला शव, हादसा या आत्महत्या !


गिरिडीह (GIRIDIH) - गिरिडीह के सलैया रेलवे स्टेशन से एक युवक का शव बरामद किया गया. युवक का शव मिलने से क्षेत्र के लिए यह एक चर्चा का विषय बन गया. कुछ ही समय में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई. बता दें कि मृतक का शव सर और धड़ अलग अलग हिस्से में बंटा हुआ था. स्थानीय लोगों द्वारा मृतक की पहचान मुकेश दास के रूप में की गई जो पचम्बा थाना क्षेत्र के मानिकलालो गांव का निवासी था.
घरेलू विवाद से परेशान था मृतक
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक दो बच्चों का पिता है. वहीं मृतक की पत्नी कुछ दिनों पहले ही अपने मायके गई थी. मृतक के पड़ोसियों की माने तो युवक औऱ उसकी पत्नी में काफी घरेलू विवाद चलता था. इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया होगा. वहीं पुलिस को सूचना मिलने पर पचम्बा पुलिस पंचनामा बनाकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया.
आक्रोश में ग्रामीण
जानकारी के अनुसार मृतक मजदूरी करता था. स्टेशन में जिस जगह पर मृतक का शव पड़ा मिला उसी स्थान पर हर रोज कोडरमा से आ कर ट्रेन खड़ी होती थी और रोज उसी ट्रेन से वह गिरिडीह काम करने आता था. ग्रामीण इस बात को लेकर आक्रोशित है कि जब मुकेश पटरी पर था, तो ट्रेन के ड्राइवर ने ट्रेन रोकी क्यों नहीं. ड्राइवर अगर संवेदनशीलता दिखाता तो संभवत: मुकेश की जान बच सकती थी. लेकिन ड्राइवर की नज़र पड़ने के बाद भी उसने ट्रेन नहीं रोकी. जिसके कारण मुकेश का ट्रेन से कटकर मौत हो गई. इस दौरान ग्रामीणों ने रेल प्रबंधक से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का मांग किया है.
रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह
4+