जमशेपुर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    जमशेपुर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  रविवार, दिनांक 6 मार्च को जमशेदपुर  के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं - 

    सड़कों पर लाश थी, खाना और पानी भी खत्म हो गया : यूक्रेन में फंसे कदमा के आतिफ अहमद शनिवार को भारतीय दूतावास की मदद से जमशेदपुर लौट आए. उन्होंने बताया कि यूक्रेन की सड़कों पर लाशें बिछी थीं. भयानक मंज़र देखकर रूह कांप गई. ( प्रभात खबर )

    गोलमुरी गुमटी से गुटखा-सिगरेट जब्त, मंदिर में अड्डाबाज़ी कर रहे 10 युवक पकड़ाए : एसएसपी के नेतृत्व में गोलमुरी में चलाए गए अभियान से हड़कंप मच गया. एबीएम कालेज के पास गुमटी से गुटखा-सिगरेट जब्त हुए. एक व्यक्ति ने बताया कि कुछ लोग गांजा लेकर आते हैं और बेचकर चले जाते हैं. वहीं बिड़ला मंदिर में अड्डाबाज़ी कर रहे 10 युवक पकड़ाए, बाकी भाग गए. ( प्रभात खबर )

    महिला को बेहोश कर ढ़ाई लाख के आभूषण ले उड़े : मानगो आनंद विहार कालोनी में जेवर व मेटल साफ करने का झांसा देकर ढ़ाई लाख के जेवर लेकर दो युवक फरार हो गए. दोनों युवक बहाने से  घर में घुसे और महिला अंजना राव पर स्प्रे छिड़क दिया. उसके बाद गले से लाकेट, सोने की चेन , अंगूठी वगैरह निकाल ली और चलते बने. होश आने पर अंजना ने पति को फोन करके जानकारी दी. (प्रभात खबर)

    राकेश्वर पांडेय नौंवी बार बने टिनप्लेट यूनियन अध्यक्ष : टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के चुनाव में राकेश्वर पांडेय को नौंवी बार अध्यक्ष चुन लिया गया.राकेश्वर पांडेय ने देर रात शेष पदाधिकारियों की सूची भी जारी कर दी. (हिंदुस्तान)

    तीन लोगों के खाते से 94 हज़ार उड़ाए : साइबर ठगों ने शनिवार को तीन तरह से ठगी करते हुए तीन लोगों के खाते से 94 हज़ार रुपए उड़ा लिए. किसी को मसाले का order देकर गूगल पे के जरिए ठगा तो किसी के मोबाइल पर एनी डेस्क डाउनलोड कराकर रुपए उड़ा लिए. (हिंदुस्तान)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news