बीएसएफ के 375 नवआरक्षकों ने देश की सीमा सुरक्षा की ली शपथ, रंगारंग कार्यक्रम का भी किया गया आयोजन


हजारीबाग(HAZARIBAGH)- हजारीबाग के मेरु स्थित बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार को 375 नवआरक्षकों को देश सेवा की शपथ दिलाई गई. 40 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद सभी नवआरक्षकों को ये शपथ दिलाई गई. दीक्षांत समारोह के इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बीएसएफ के महानिरीक्षक पी एस बैस ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी लिया. वहीं इस मौके पर महा निरीक्षक ने सभी नवआरक्षकों को देश सेवा में शामिल होने के लिए शुभकामना दी. नवआरक्षकों के माता-पिता को भी बधाई दिया. उन्होंने देश की सीमाओं पर वर्तमान स्थिति में चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला. दीक्षांत समारोह को रोचक बनाने के लिए बीएसएफ के जवानों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. वहीं इस कार्यक्रम में बीएसएफ के अधिकारी और आसपास के गणमान्य लोग भी शामिल हुए.
बता दें कि सहायक प्रशिक्षण केंद्र मेरु, में कुल 1486 नवआरक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण अप्रैल 2021 से प्रदान किया जा रहा है. बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद पहले दो बैच 150 और 151 के 375 नवआरक्षकों का यह पहला दीक्षांत परेड सम्पन्न हुआ. इसके अलावा 6 और बैचों का दीक्षांत परेड, बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण हो जाने पर मार्च और अप्रैल 2022 में किया जाएगा.
रिपोर्ट: राकेश कुमार, हजारीबाग
4+