छत्तीसगढ़ पुलिस ने जामताड़ा में मारा छापा, तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़ पुलिस ने जामताड़ा में मारा छापा, तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

    जामताड़ा(JAMTARA)- साइबर अपराधियों की तलाश में फिर से छत्तीसगढ़ पुलिस जामताड़ा पहुंची. जहां जामताड़ा पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी कर करमाटांड़ थाना क्षेत्र से तीन अपराधियों को पकड़ा है. जिनके यहां से 11 स्मार्टफोन, 20 अवैध सिम कार्ड और ₹20 हजार 800 नगद बरामद हुआ है. इस बात का खुलासा जामताड़ा और छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त पीसी में हुआ है.

    बीएसएनएल वेरिफिकेशन के नाम पर 4 लाख 18 हजार की ठगी करने का आरोप

    इन तीनों साइबर अपराधियों पर रायगढ़ जिले के पुसोर थाना में मामला दर्ज है. जिसमें बीएसएनएल  वेरिफिकेशन के नाम पर बाघेल से 4 लाख 18 हजार की ठगी करने का आरोप है. करमाटांड़ थाना के रामपुर माधोपुर गांव से राजेंद्र मंडल, सूरज मंडल और मुकुल मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया.  वहीं जितेंद्र मंडल, अजय मंडल, अशोक मंडल, नारायण मंडल, वीरेंद्र मंडल और पारस उर्फ फोरजोरिया मंडल पुलिस को चकमा देकर मौके से बच‌ निकला. गिरफ्तार सभी हिस्ट्रीशीटर साइबर क्रिमिनल हैं. राजेंद्र मंडल पहले भी वर्ष 2015 में देवघर के कुंडा थाना कांड संख्या 526/15 , जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 21/19 में जेल गया है. उसी वर्ष तेलंगाना पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजी थी. वहीं सूरज मंडल  करमाटांड़ थाना कांड संख्या 238/17, जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या  44/19, में जेल जा चुका है. वहीं फरार आरोपी  जितेंद्र मंडल, अजय मंडल, नारायण मंडल साइबर अपराध के आरोप में आधा दर्जन बार जेल भेजा जा चुका है.

    मोबाइल ट्रेकिंग से आरोपीयों का मिला लोकेशन

    उक्त मामले के संदर्भ में छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस जामताड़ा एसपी दीपक कुमार सिन्हा के संपर्क में थी. जिनके निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में टीम गठित किया गया. मोबाइल ट्रेकिंग से आरोपीयों का लोकेशन मिला. जिसने पुलिस का काम आसान बना दिया. ‌छापेमारी अभियान में साइबर थाना प्रभारी के अलावे इंस्पेक्टर संजीव कांत मिश्रा, विश्वनाथ सिंह, अजय कुमार पंजीकार, छत्तीसगढ़ से रायगढ़  सिटी एसपी योगेश पटेल, रामाशंकर तिवारी, आरक्षी धनंजय कश्यप, प्रशांत पांडा, दिनेश गौड़ शामिल थे.

    रिपोर्ट: आर पी सिंह, जामताड़ा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news