यूक्रेन में फंसी  धनबाद की बेटी रांची लौटी, नम आंखों से मां ने किया आलिंगन

      यूक्रेन में फंसी  धनबाद की बेटी रांची लौटी, नम आंखों से मां ने किया आलिंगन

    धनबाद (DHANBAD) : यूक्रेन में फंसी  धनबाद के पंडित क्लीनिक रोड निवासी रेलकर्मी पाल एजे  टोपनो की पुत्री सौम्या हेहल टोपनो  गुुरुवार दोपहर बाद झारखंड की धरती रांची लौट आई है.  उसके साथ देश के अन्य प्रांतों की लड़कियां भी स्वदेश लौटी हैं.  सौम्या के लौटने पर परिजनों में  अलग ही उत्साह है.  रांची एयरपोर्ट पर लेने के लिए उसके माता-पिता के साथ सारे रिश्तेदार पहुंचे हुए थे.  माता ने जहां नम आंखों से बेटी का गर्मजोशी से स्वागत किया, वहीं पिता ने सारे मददगारों का  धन्यवाद कहा.

    रिपोर्ट :अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news