वित्तीय वर्ष  2022_2023 के लिए  1 लाख 1 हज़ार 101करोड़ रुपए का बजट पेश

    वित्तीय वर्ष  2022_2023 के लिए  1 लाख 1 हज़ार 101करोड़ रुपए का बजट पेश

    रांची (RANCHI) : बजट सत्र के चौथे दिन  गुरुवार को वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने विधानसभा में बजट पेश किया. वित्तीय वर्ष  2022_2023 के लिए  1 लाख 1 हज़ार 101करोड़ रुपए का बजट पेश किया है.  पिछले वित्तीय वर्ष में 91,277 करोड़ का बजट पेश किया गया था.

    बजट में यह खास

    वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने भाषण के दौरान कहा कि बजट में किसान, महिला, युवा व रोजगार पर विशेष ध्यान दिया गया है.  कहा कि बजट में लोगों से मिले सुझाव को जोड़ा गया है.  गौरतलब है कि सरकार ने बजट से पूर्व हमर अपन बजट कार्यक्रम के माध्यम से बजट के मद्देनजर लोगों से सुझाव मांगे थे. किसानों के लिए 25 करोड़ का कॉरपस फंड  की व्यवस्था है. कोरोना काल में बाधित विकास कार्य को बढ़ावा देने का लक्ष्य है. छात्रों के लिए विशेष योजना पर बल  दिया गया. वहीं बुजुर्गों की विशेष सहायता पर जोर दिया गया. बजट में पुनासी जल योजना को 2022 तक पूरा करने का प्रावधान है.

    इनपुट : रंजना कुमारी, रांची ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news