दुनिया के नक्शे पर उभरेगा जमशेदपुर, सुंदरता से सुविधा तक में होगा इजाफा

    दुनिया के नक्शे पर उभरेगा जमशेदपुर,  सुंदरता से सुविधा तक में होगा इजाफा

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR)- टाटा स्टील और जमशेदपुर के संस्थापक जे एन टाटा की आज जयंती है. हर साल की तरह टाटा स्टील परिसर में समारोह का आयोजन हुआ.  हालांकि कोविड गाईडलाईन्स की वजह से समारोह भव्य नहीं हुआ. टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेन्द्रन , पूर्व एमडी डा. जे. जे. ईरानी समेत अन्य अधिकारियों ने जे.एन.टाटा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इस दौरान टाटा स्टील के विभिन्न विभागों ने झांकियां निकाली.

    जे.एन. टाटा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि

    टाटा स्टील परिसर के बाद बिष्टुपुर पोस्टल पार्क में जाकर पदाधिकारियों ने जे. एन. टाटा की मूर्ति पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान टाटा सन्स के चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि टाटा ग्रुप संस्थापक जे एन टाटा के आदर्शों पर चलने के लिए कृतसंकल्प है. टाटा ने कोविड के दौर में हर तरह की चुनौतियां का सामना करने में आक्सीजन सप्लाई से लेकर हर तरह की देश को मदद की है. साथ ही जमशेदपुर को वैश्विक पटल पर लाने की कोशिशें जारी रहेंगी. शहर की खूबसूरती , रखरखाव से लेकर सुविधाओं को लेकर टाटा गंभीर है. कार्यक्रम के बाद आम लोगों ने भी अपने प्रिय दिवंगत जे.एन. टाटा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

    रिपोर्ट : अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news