जमशेदजी टाटा  की जयंती का जश्न , शहर को कई बड़े सौगात 

    जमशेदजी टाटा  की जयंती का जश्न , शहर को कई बड़े सौगात 

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR)-जमशेदजी नसरवानजी टाटा साहब की जयंती शहर में बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई जा रही है. इस मौके पर पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. वहीं शाम के 7 बजते ही  पूरा शहर जन्नत में तब्दील हो गया. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने जैसे ही जुबली पार्क में लाइट का उद्घाटन किया कि पूरा शहर जगमगा उठा. मानो जमी पर स्वर्ग उतर आया हो. इस मौके पर टाटा ग्रुप के सीईओ टीवी नरेंद्रन सहित जुस्को के अधिकारी मौजूद रहे.

    शहर को मिली कई बड़ी सौगात 

    बता दें कि टाटा साहब की जयंती के अवसर पर शहर को कई बड़ी सौगात मिली है.पार्क से लेकर साइकिल ट्रैक और ओपन जिम का सौगात जमशेदपुर से जनता को मिली है. हालांकि टाटा साहब की जयंती के अवसर पर रतन टाटा उपस्थित नहीं हुए. वैसे रतन टाटा के  उपस्थित नहीं होने का किसी भी अधिकारियों ने कोई कारण नहीं बताया.

    रिर्पोट: अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड/रंजीत ओझा , जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news