रूस-यूक्रेन युद्ध : राज्य एवं केंद्र सरकार के प्रयास से यूक्रेन में फंसे 17 लोग देर शाम झारखण्ड पहुंचे

    रूस-यूक्रेन युद्ध :  राज्य एवं केंद्र सरकार के प्रयास से यूक्रेन में फंसे 17 लोग देर शाम झारखण्ड पहुंचे

    रांची : रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे घमासान युद्ध के बीच राज्य एवं केंद्र सरकार के प्रयास से यूक्रेन में फंसे 17 लोग देर शाम झारखण्ड पहुंच गए . राज्य सरकार अंतर्गत संचालित कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूक्रेन में फंसे झारखण्ड के लोगों से लगातार संपर्क स्थापित कर उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा रही है, तथा केंद्र सरकार से लोगों को वापस लाने हेतु भी जानकारी साझा की जा रही है। कंट्रोल रूम में अब तक आये 134 फ़ोन कॉल्स के माध्यम से तकरीबन 181 लोगों की जानकारी मिली है, इनमें 67 महिला और 114 पुरुष है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news