वापसी के इंतजार में रोमानिया बॉर्डर पर खड़े हैं हमीदगंज के आयुष, सरकार से मदद की गुहार


पलामू (PALAMU) : यूक्रेन संकट में है और इसका असर झारखंड पर भी दिख रहा है. झारखंड के कोने-कोने से खबर आ रही है कि यहां के छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं और वहां से निकलने की जद्दोजहद में हैं. मेदिनीनगर एक छात्र भी वहां फंसा हुआ है और वापसी के लिए फिलवक्त अपने देश की मदद के इंतजार में है.
मेदिनी नगर स्थित हमीदगंज निवासी अरविंद कुमार पाण्डेय के पुत्र आयुष राज मेडिकल के छात्र हैं और यूक्रेन में रहकर मेडिकल प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं. 28 अगस्त 2004 को जन्मे आयुष यूक्रेन के ल्वानो फ्रैंकिवस्क सरकारी हौस्टल में रहते हैं. लेकिन रूस से युद्ध प्रारंभ होने के बाद वे वापस अपने मेदिनीनगर स्थित घर वापस आना चाहते हैं ,वे लगातार अपने माता पिता से संपर्क में हैं और वहां के हालात के बारे में सूचना दे रहे हैं. आयुष किसी तरह रोमानिया बॉर्डर तक आ चुके हैं लेकिन अभी भी उन्हें भारत सरकार से मदद का इंतजार है.
(रिपोर्ट : अमन प्रताप सिंह, पलामू)
4+