अंतरिक्ष की हत्या में कहीं अपनों का ही तो हाथ नहीं ! सीबीआई ने की जांच

    अंतरिक्ष की हत्या में कहीं अपनों का ही तो हाथ नहीं ! सीबीआई ने की जांच

    रांची (RANCHI) : DPS के छात्र आकाश शनिग्रही की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई ने शनिवार को घटनास्थल अरगोड़ा चौक पर सीन रि-क्रिएट किया. बता दें कि अंतरिक्ष की मौत अरगोड़ा थाना क्षेत्र में 25 जुलाई, 2016 को हुई थी. मां रुपाली ने इस मौत को हत्या करार दिया था और सीबीआई से जांच की मांग की.  वर्ष 2021 फरवरी में सीबीआई की पटना शाखा को जांच की जिम्मेदारी दी गई.

    क्या है मामला

    मृतक अंतरिक्ष की मां रुपाली और पिता शुभाशीष का आपस में बनी नहीं और वे दोनों अलग अलग रहने लगे.  अंतरिक्ष मां के साथ था और डीपीएस में पढ रहा था. मां का आरोप है कि इकलौता बेटा अपनी पढ़ाई के लिए पिता से खर्च मांगता था. इस कारण शुभाशीष, उनके भाई-भाभी और पिता मां-बेटे से नाराज रहते थे. मां का आरोप है कि संपत्ति में हिस्सा नहीं देना पड़े, इसलिए उनके बेटे की गाड़ी को जबर्दस्ती ठोकर मारी गई और उसकी मौत को सड़क हादसा का रूप दिया गया. मामले में रुपाली ने पति शुभाशीष शनिग्रही , चाचा देवाशीष शनिग्रही, देवाशीष की पत्नी झरना और ससुर सुजाय चंद्र शनिग्रही को आरोपी बनाया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news