दुःसाहस : एंटी क्राईम चेकिंग को धत्ता बताते लूट के वारदात जारी, गोलमूरी में बुजुर्ग को लूटा, चाकू मारकर किया घायल

    दुःसाहस : एंटी क्राईम चेकिंग को धत्ता बताते लूट के वारदात जारी, गोलमूरी में बुजुर्ग को लूटा, चाकू मारकर किया घायल

    जमशेदपुर में अपराध का तांडव जारी है।एक तरफ शहर के तमाम बड़े पदाधिकारी खुद सड़कों पर उतरकर एक एक व्यक्ति के गाड़ियों की जांच कर रहे हैं दूसरी तरफ लूट, छिनतई की घटनाएं जारी हैं।महिला, बुजुर्ग सभी निशाने पर हैं।ताजा घटना गोलमुरी थाना क्षेत्र का है जहां पुर्णेंदु बनर्जी नाम के एक बुजुर्ग को चाकू मारकर अपराधियों ने लूट कर ली।सीतारामडेरा के भालूबासा के रहनेवाले पुर्णेंदु बाजार से खरीदारी कर स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे।वे एग्रीको सिग्नल की तरफ जा रहे थे इसी बीच दुषाद भवन के पास अपराधियों ने उन्हें चाकू दिखाकर रोककर लूट लिए, बुजुर्ग के विरोध करने पर उन्हें घायल कर दिया।घायल बुजुर्ग को टीएमएच पहुंचाया गया है।घटना की सूचना पर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट समेत अन्य पदाधिकारी टीएमएच पहुंचे।

    लगातार लूट की घटनाएं जारी

    कुछ दिनों पूर्व छगनलाल दयालजी के कर्मचारियों से बिष्टुपुर कैनरा बैंक के नीचे से 32लाख की लूट का अब तक उद्भेदन नहीं हो पाया है और उसके बाद से अब तक अनगिनत लूट और छिनतई की घटनाएं हो चुकी हैं।यहां तक कि बुधवार को साकची और मानगो में अलग अलग महिलाओं से दो लूट की घटनाएं उस वक्त हुईं जब पूरे शहर में एंटी क्राईम चेकिंग चल रही थी।हर दिन ऐसी वारदातें जमशेदपुर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news