हटी पाबंदियां,  7 मार्च से खुल जायेंगें रांची समेत सात जिलों के स्कूल

    हटी पाबंदियां,  7 मार्च से खुल जायेंगें रांची समेत सात जिलों के स्कूल

    रांची (RANCHI) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक की गई. इसमें कई अहम फैसले लिये गए. सात मार्च से सरकार ने 7 जिलों में बंद सभी स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया गया है. 7 मार्च से पार्क, पर्यटन स्थल, स्विमिंग पुल भी खुल जाएंगे. रात 8 बजे से बाद भी दुकानें खुली रह सकेंगी. वहीं शादी समारोह और किसी कार्यक्रम में 200 की जगह 500 लोग एकत्रित हो सकते हैं. रेस्ट्रोरेंट, बार, सिनेमाघर अपनी पूरी क्षमता के साथ संचालित होंगे.

    23 महीने से बंद थे स्कूल

    अब जब कि रांची समेत पूरे राज्य में कोरोना नियंत्रण में है, यहां भी नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल खुलने के आसार हैं.   बता दें कि द न्यूज पोस्ट से बातचीत के दौरान गुरुवार को हीइस बाबत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने संकेत दिए थे और कहा था कि मीटिंग में वे अपनी बात रखेंगे. गौरतलब है कि 31 जनवरी को राज्य के 17 जिलों में कोरोना संक्रमण दर पांच फीसदी से कम होने के चलते ही राज्य सरकार की आपदा प्रबंधन विभाग ने कक्षा एक से ऊपर की सभी कक्षाएं खोलने की अनुमति दे दी थी. कोरोना संक्रमण दर अधिक होने के कारण सात जिलों रांची, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, चतरा, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा व बोकारो में कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं को खोलने की अनुमति नहीं दी गई थी. बता दें कि करीब 22 महीने से रांची के स्कूलों की छोटी कक्षाओं के बच्चे स्कूल नहीं जा पाए हैं, 24 मार्च 2020 से पांचवी और नीचे क्लास के बच्चों की पढ़ाई बस ऑनलाइन ही हो सकी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news