हेमंत कैबिनेट की बैठक में 35 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पंचायत चुनाव को लेकर भी निर्णय

    हेमंत कैबिनेट की बैठक में 35 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पंचायत चुनाव को लेकर भी निर्णय

    रांची 24 फरवरी। प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में 35 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में राज्यपाल के कारकेड के लिए नयी गाड़ियां खरीदने के लिए 2 करोड़ रूपए के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी। बैठक में बिजली उपभोक्ताओं को मिलने सब्सिडी की दर में संसोधन किया गया है। अब 400 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वालों उपभोक्ताओं को सब्सिडी नहीं दी जाएगी । राज्य के 334 थानों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे।इसके लिए 78 करोड़ रूपए मंजूर किए गए। बैठक में सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव तिथि संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है । इसके लिए सरकार ने पंचायती राज विभाग को जिम्मेवारी सौंप दी है।

    कैबिनेट की बैठक में लिए गए अन्य निर्णय इस प्रकार हैं :- 

    -अखिलेखागार नियुक्ति नियामवली संसोधन प्रस्ताव पारित,
    -झारखंड चिकित्सक कर्मियों के मानदेय में वृद्धि प्रस्ताव पारित
    -आयुष चिकित्सकाकर्मियों के मानदेय में वृद्धि का प्रस्ताव
    -कक्षकाल नियमावली में संशोधन प्रस्ताव पारित
    -सहायक कारपाल नियुक्ति नियावमली संसोधन प्रस्ताव पारित
    -राज्यपाल के लिए नए वाहन के लिए 2 करोड़ की मंजूरी, कारकेड की गाड़ियां बदलेंगी
    -पॉलटेक्निक शिक्षकों के पुनरीक्षित वेतनमान को मंजूरी मिली
    -बिजली उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी। प्रस्ताव के अनुसार 400 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने पर सब्सिडी नहीं मिलेगी।
    -गुमानी बराज के लिए 365 करोड़ रुपए की मंजूरी
    -राज्यों के 334 थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए 5310 के लिए 78 करोड़ रुपए की मंजूरी,
    -झारखंड राज्य कृषि उपज विधेयक को मंजूरी
    -त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि प्रस्ताव को मंजूरी
    -एसटी-एससी के सरकारी सेवकों के प्रमोशन में आरक्षण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news