रांची में तेज गर्जन के साथ हुई ओलावृष्टि, मौसम हुआ खुशनुमा


रांची (RANCHI) : राज्य में मौसम ने फिर से करवट ले ली है. राज्य के कई हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश हो रही है. राजधानी रांची की बात करें तो दोपहर तक मौसम सामान्य बना हुआ था. लेकिन, शाम होते-होते तक मौसम पूरी तरह से बदल गया. रांची में जोरदार बारिश और ओलावृष्टि हो रही है. बारिश के साथ ही बादलों का गर्जन और तेज हवाएं भी चल रही हैं. बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही अपने पूर्वानुमान में बताया था कि मौसम बदलने वाला है और तेज बारिश होने वाली है. बारिश को दखते हुए ठंड में एकाएक वृद्धि के भी आसार हैं.
4+