अफीम की खेती करते दो जन रंगे हाथ धराए


खूंटी (KHUNTI) : जिले में अफीम की खेती करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. हर दिन पुलिस विभिन्न थाना क्षेत्र में अफीम की खेती को नष्ट कर रही है. बुधवार को मुरहु थाना क्षेत्र में छः एकड़ में लगी अफीम की खेती करते दो युवकों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. वहीं उनके पास से पम्प सहित कई समान भी बरामद किया है.
इस मामले में खूंटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि मुरहु थाना क्षेत्र के बुरुमा गांव में कई एकड़ में अफीम की खेती किया जा रहा है. इसपर टीम गठित कर बुरुमा गांव में छापेमारी कई गयी. जिसमे पुलिस ने दो युवकों को खेती करते हुए रेंज हाथ गिरफ्तार किया है. वहीं उनके पास से एक पम्प,एक बंडल तार,कुदाल और पाइप बरामद किया है. दोनों गिरफ्तार युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है.
रिपोर्ट : मुजफ्फर हुसैन ,खूंटी
4+