आज से फिर बेईमान होगा झारखंड का मौसम, जानिए कहां-कहां होगी बारिश


टीनएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड में 23 फरवरी की शाम से मौसम अपना तेवर बदल सकता है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 23 से 26 फरवरी तक झारखंड के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने मीडिया को जानकारी दी कि दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान में एक विक्षोभ बन रहा है. पूर्वानुमान के अनुसार 23 फरवरी की शाम से आकाश में बादल छाया रहेगा. वहीं 24 फरवरी को रांची, खूंटी, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, पलामू आदि इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. 25 फरवरी को भी एक दो स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान (23 -25 फरवरी) गर्जन और बिजली गिरने की घटना भी होगी. वैज्ञानिकों की माने तो 27 फरवरी से मौसम शुष्क रहेगा.
4+