दानिया एवं डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन के बीच जल्द शुरू हो सकता है परिचालन

    दानिया एवं डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन के बीच जल्द शुरू हो सकता है परिचालन

    धनबाद (DHANBAD) :  संरक्षा आयुक्त (रेलवे), पूर्वी परिमंडल, कोलकाता  ए.एम.चौधरी ने  बुधवार को धनबाद मंडल में जारंगडीह-दानिया दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत नवदोहरीकृत 11 किमी लंबे दानिया एवं डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन के बीच के इलाके का निरीक्षण किया. इस रेलखंड पर तीव्र गति से विशेष ट्रेन का  सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल भी किया गया. संरक्षा आयुक्त (रेलवे) के निरीक्षण के बाद उनकी अनुमति मिलने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन प्रारंभ हो जाएगा.

    विदित हो कि वर्ष 2013-14 में 332 करोड़ रुपये की लागत से 29 किमी लंबे जारंगडीह-दानिया दोहरीकरण परियोजना स्वीकृत की गयी थी. इस  परियोजना के अंतगर्त अब तक 07 किमी लंबे गोमिया-दानिया बिहार और 06 किमी लंबे जारंगडीह-बोकारो थर्मल रेलखंड की कमीशनिंग की जा चुकी है. आज के सीआरएस निरीक्षण के बाद  29 किमी लंबे जारंगडीह-दानिया दोहरीकरण परियोजना के बोकारो थर्मल-गोमिया (05 किमी) रेलखंड का दोहरीकरण बच  गया है, जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा. इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक धनबाद आशीष बंसल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण/दक्षिण दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news