BIG BREAKING: CCL कर्मी से रंगदारी वसूलने आए अमन साव गैंग के गुर्गों के साथ पुलिस की मुठभेड़ , दो गिरफ्तार  

    BIG BREAKING: CCL कर्मी से रंगदारी वसूलने आए अमन साव गैंग के गुर्गों के साथ पुलिस की मुठभेड़ , दो गिरफ्तार  

    रांची(RANCHI): पुलिस को बड़ी सफलता मिली है अमन साव गैंग के कुख्यात दो शूटरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. रंगदारी वसूलने आए दोनों अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गयी. जिसम दोनों ओर से दर्जनों राउंड गोलियां चली है.  बताया जा रहा है कि CCL  के मैनेजर से अमन साव गैंग के अपराधियों ने पाँच लाख रुपये की रंगदारी की मांग किया गया था. इस मामले में पुलिस टीम गठित कर उनकी गिरफ़्तारी की एक योजना बनाया. मंगलवार को अमन साव गैंग के गुर्गे CCL मैनेजर से रंगदारी वसूलने रातू फन कैसल के पास आए थे. वहीं उस जगह पर पुलिस को आता देख अपराधियों ने उनपर गोली चलाना शुरू कर दिया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भारी पड़ता देख अपराधी भागने लगे. जिसमें पुलिस ने दो कुख्यात शूटरों को दबोच लिया और उनके पास से एक पिस्टल भी बरामद किया है. वहीं उनके सहयोगी भागने में सफल हो गए है. पुलिस सहयोगियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

    रिपोर्ट :समीर हुसैन ,रांची           


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news