पीड़ित छात्राओं का हाल जानने पहुंचे डीसी, बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश


गुमला (GUMLA) : जिला के डुमरी ब्लॉक के कस्तूरबा विद्यालय की दर्जनों बच्चियों की फ़ूड पोइसिनिंग के कारण सोमवार को तबियत खराब हो गयी थी. इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. मंगलवार को उनका हाल चाल जाने के लिए जिला के उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा सदर हॉस्पिटल में पहुंचे. बच्चियों के बीच फल का वितरण किया. डीसी ने सिविल सर्जन को सभी के इलाज के लिए पूरी व्यवस्था करने का निर्देश दिया.
क्या है मामला
डुमरी प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 28 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गयी थीं. पीड़ित छात्राओं के मुताबिक रविवार रात सात बजे कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को खाने में चावल, दाल, आलू व फूलगोभी की सब्जी मिली थी. सब्जी में गंध आने पर कई बच्चियों सब्जी नहीं खाई. जिन्होंने खाई, उन्हें घंटे भर बाद ही पेट दर्द व उल्टी की शिकायत होने लगी. रात में ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
रिपोर्ट : सुशील कुमार, गुमला
4+