करीब पांच लाख रुपए कीमत की अवैध लकड़ी से भरा ट्रक जब्त


पलामू (PALAMU) - नौडीहा बाजार (पलामू) पलामू जिले के अति सुदूरवर्ती क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर वन क्षेत्र पदाधिकारी सुशील कुमार पांडे के निर्देश पर छापामारी अभियान के दौरान कुहकुह तरफ से आ रही ट्रक को वनरक्षी प्रभारी राजेश गुप्ता के द्वारा रोका गया गया. इसके बाद ट्रक में ऊपर से ब्लू रंग का त्रिपाल ढके होने से वन रक्षी प्रभारी को शक हुआ और उस ट्रक को रोका गया. जांच करने के बाद पाया गया कि प्रतिबंधित लकड़ी खैर मिलने के बाद उन्होंने चालक से परमिट मांगी जो चालकों के द्वारा नहीं दी गई.
क्या है मामला
ट्रक में लगभग चार टन खैर की लड़की मौजूद थी. इसकी अनुमानित राशि लगभग 4 -5 लाख कीमत की बताई जा रही है. लकड़ी माफिया के द्वारा अवैध लकड़ी को खरीद के सीधेतौर पर बाहर भेजने का सिलसिला बहुत दिनों से जारी था. वन क्षेत्र पदाधिकारी सुशील कुमार पांडे ने बताया कि लकड़ी का अवैध कारोबार कई दिनों से लकड़ी माफिया के द्वारा संचालित हो रहा था. वहीं गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान के दौरान लकड़ी से भरा ट्रक को जब्त किया गया. मामले में वन क्षेत्र पदाधिकारी ने कहा कि ट्रक को जब्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर दी गई. छापामारी अभियान वन रक्षी प्रभारी राजेश गुप्ता,राहुल कुमार,बिनोद कुमार,वन पाल प्रिय दर्शी प्रमोद के अलाव कौशल कुमार दुबे,रौशन कुमार सिंह,विपुल कुमार शामिल थे.
रिपोर्ट : अरविंद कुमार, पलामू
4+